0
मुंबई। TATA.CARS ने ऑल-न्यू टाटा Aeris लॉन्च करने का ऐलान किया। यह एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसे खासतौर पर निजी कार खरीदारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक अलग नई पहचान और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं पर स्‍पष्‍ट फोकस के साथ, Aeris कॉम्पैक्ट सेडान की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ती है। इसमें सेडान की मूल खूबियां, जैसे कम्फर्ट, स्थिरता, स्पेस, माइलेज और एलिगेंस, आज के कार खरीदारों की उम्मीदों के मुताबिक आधुनिक डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और ओनरशिप अनुभव के साथ मिल जाती हैं। पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध इस ऑल-न्यू Aeris की कीमत पेट्रोल के लिए 5.29 लाख रुपये और आई-सीएनजी के लिए 6.29 लाख रुपये से शुरू होती है।
Aeris के साथ टाटा कार्स उस सेगमेंट को एक नया नज़रिया दे रही है, जो परंपरागत रूप से प्रैक्टिकैलिटी, माइलेज और वैल्यू पर टिका रहा है। कंपनी इन्हीं खूबियों को ज्यादा इनोवेशन, अलग पहचान और एक ज्यादा समकालीन अनुभव के साथ आगे बढ़ा रही है। इस तरह Aeris इंडस्ट्री की उस परंपरा को तोड़ती है, जिसमें एक ही प्रोडक्ट फ्लीट और निजी इस्तेमाल, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए बनाया जाता है, और इसकी जगह एक ऐसी पेशकश तैयार करती है, जो सिर्फ निजी खरीदार की जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं के इर्द-गिर्द बनी है।
ऑल-न्यू Aeris की शुरुआती कीमतें (एक्स-शोरूम दिल्ली, लाख रुपये में) विभिन्न ट्रांसमिशन और ट्रिम विकल्पों के आधार पर तय की गई हैं। पेट्रोल मैनुअल (MT) ट्रांसमिशन वेरिएंट की शुरुआत 'Smart' ट्रिम के लिए रुपये 5.29 लाख से होती है, जिसके बाद 'Pure' रुपये 6.14 लाख, 'Pure +' रुपये 6.74 लाख, 'Creative' रुपये 7.49 लाख और टॉप-एंड 'Accomplished' ट्रिम रुपये 8.19 लाख में उपलब्ध है। ऑटोमैटिक (AMT) सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए पेट्रोल एएमटी विकल्प 'Pure' ट्रिम से शुरू होता है जिसकी कीमत रुपये 6.69 लाख है, जबकि 'Pure +' रुपये 7.29 लाख, 'Creative' रुपये 8.04 लाख और 'Accomplished' ट्रिम रुपये 8.74 लाख में आता है।
सीएनजी विकल्पों में, मैनुअल (CNG MT) मॉडल 'Smart' ट्रिम के लिए रुपये 6.29 लाख, 'Pure' के लिए रुपये 7.14 लाख, 'Pure +' के लिए रुपये 7.74 लाख, 'Creative' के लिए रुपये 8.49 लाख और 'Accomplished' ट्रिम के लिए रुपये 9.19 लाख में उपलब्ध है। अंत में, सीएनजी ऑटोमैटिक (CNG AMT) रेंज 'Pure' ट्रिम से रुपये 7.69 लाख की कीमत पर शुरू होकर 'Pure +' रुपये 8.29 लाख, 'Creative' रुपये 9.04 लाख और 'Accomplished' वेरिएंट रुपये 9.74 लाख में मिलता है।
Aeris को लॉन्च करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा, "सेडान आज भी कार के सबसे सदाबहार रूपों में से एक बना हुआ है, जिसके ऐसे वफादार ग्राहक हैं, जो इसके कम्फर्ट, स्पेस, ड्राइविंग डायनैमिक्स और प्रैक्टिकैलिटी के खास मेल को पसंद करते हैं। Aeris के साथ हम टाटा कार्स की उस सोच को जीवंत कर रहे हैं, जिसके तहत हर बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन में ग्राहकों को सार्थक विकल्प दिए जाते हैं। यह एक स्टाइलिश नई सेडान है, उन ग्राहकों के लिए जो अपनी कार को अपनी तरक्की, उपलब्धियों और शख्सियत की अभिव्यक्ति के तौर पर देखते हैं। डिज़ाइन और इंजीनियरिंग से लेकर टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और पूरे ड्राइविंग अनुभव तक, हर फैसले के केंद्र में ग्राहक को रखते हुए Aeris को सिर्फ निजी ओनरशिप के लिए ही तैयार किया गया है। यही खास फोकस इसे एक अलग मकसद और पहचान देता है, और ग्राहकों को Aeris चाहने की हर वजह भी।"
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top