0
मुंबई। देश की प्रमुख ओम्नीचैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। इस साझेदारी के जरिए ऐसे दो नाम एक साथ आए हैं, जिन पर भारतीयों की पीढ़ियों ने भरोसा किया है। एक ओर तकनीकी उत्पादों के क्षेत्र में विजय सेल्स की पहचान है, तो दूसरी ओर राहुल द्रविड़ को ईमानदारी, निरंतरता और भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

पांच दशकों से अधिक समय से विजय सेल्स भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान नहीं रहा है। परिवारों को उनका पहला टेलीविजन या फ्रिज चुनने में मदद करने से लेकर हर नए अपग्रेड तक, कंपनी ने सामान बेचने भर के बजाय सही सलाह और भरोसेमंद अनुभव देने पर जोर दिया है। भरोसे, विश्वसनीयता और सच्ची सलाह की यही सोच कंपनी के 'डिलीवरिंग अपनापन' वाले वादे में दिखती है। राहुल द्रविड़ की सादगी, साख और शांत आत्मविश्वास उन्हें इस सोच के साथ सहज रूप से जोड़ते हैं। अलग-अलग पीढ़ियों और देश के अलग-अलग हिस्सों में उनकी लोकप्रियता इस साझेदारी को और खास बनाती है।

इस अवसर पर विजय सेल्स के डायरेक्टर निलेश गुप्ता ने कहा, "विजय सेल्स हमेशा रिश्तों पर खड़ा रहा है, सौदों पर नहीं। ग्राहक की जरूरत समझना, उसे सही सलाह देना और खरीदारी के बाद भी उसके साथ खड़े रहना, भरोसे और अपनेपन की यही भावना पांच दशकों से हमारी पहचान रही है। राहुल द्रविड़ इन्हीं मूल्यों को इतनी सच्चाई के साथ सामने रखते हैं कि पूरे भारत के लोग उनसे जुड़ जाते हैं। इसीलिए विकास के अगले दौर में कदम रखते हुए ब्रांड का चेहरा बनने के लिए वे सबसे स्वाभाविक साथी हैं।"

विजय सेल्स के साथ अपनी साझेदारी पर राहुल द्रविड़ ने कहा, "कुछ ब्रांड लोगों की जिंदगी का हिस्सा सिर्फ इसलिए नहीं बनते कि वे क्या बेचते हैं, बल्कि इसलिए बनते हैं कि उन्होंने कैसा भरोसा बनाया है। विजय सेल्स ने दशकों से भारतीय परिवारों के साथ ऐसा ही रिश्ता कायम किया है। 'डिलीवरिंग अपनापन' के पीछे छिपी सादगी और अपनापन मुझे विशेष रूप से पसंद आया। विजय सेल्स के साथ जुड़कर मैं बेहद खुश हूं और आगे के इस सफर का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहा हूं।"

यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब विजय सेल्स अपने ओम्नीचैनल कारोबार को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी अपने स्टोर्स की विशेषज्ञता और यकीन को ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा के साथ जोड़ने पर जोर दे रही है। टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, स्टोर और दूसरे तमाम माध्यमों पर फैले कंपनी के आने वाले 360-डिग्री प्रचार अभियान में राहुल द्रविड़ प्रमुखता से नजर आएंगे। साल भर चलने वाले बड़े प्रोडक्ट कैटेगरी और त्योहारी कैंपेन में भी वही ब्रांड का चेहरा रहेंगे। विजय सेल्स का मानना है कि तकनीक लगातार बदल सकती है, लेकिन ग्राहक के साथ भरोसा, रिश्ता और अपनापन हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा।

Post a Comment

 
Top