मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कांसुल जनरल्स और प्रमुख उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद
मुंबई। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGGS) 2027 के सफल नई दिल्ली कर्टेन रेज़र के बाद, 3 सितंबर 2026 को मुंबई के द ताज महल पैलेस, कोलाबा में रोड शो आयोजित किया जाएगा। VGGS 2027 से पहले आयोजित होने वाला यह रोडशो वैश्विक राजनयिक एवं कारोबारी समुदाय के साथ गुजरात के जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी शाम को कांसुल जनरल्स एवं प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. मुकुंदन के स्वागत संबोधन के साथ होगा। गुजरात सरकार के उद्योग एवं खान विभाग (IMD) की अपर मुख्य सचिव VGGS 2027 पर प्रेज़ेन्टेशन देंगे। साथ ही, प्रमुख उद्योगपति भी गुजरात के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद गुजरात सरकार के मुख्य सचिव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रोडशो से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा ट्रस्ट्स, महिंद्रा ग्रुप, एएम/एनएस इंडिया, एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ASSA ABLOY, सिप्ला लिमिटेड, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, RPG एंटरप्राइजेज, पिरामल ग्रुप, के. रहेजा ग्रुप, आदित्य बिड़ला ग्रुप, नायरा एनर्जी लिमिटेड, केमट्रॉल्स इंडस्ट्रीज, लोटे इंडिया, स्वान कॉर्प, Colt Data Centre Holdings, Batliboi Ltd., ब्लू स्टार इंडिया, Abbott Nutrition, Arabelle Solutions, Rossari Biotech Ltd. तथा Grindwell Norton & Saint-Gobain जैसी कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वन-टू-वन बैठकों के दौरान उन्नत विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य एवं वेलनेस, आईटी एवं वित्तीय सेवाएं, हरित ऊर्जा, तेल एवं ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी, रियल एस्टेट, एब्रेसिव मटेरियल्स, औद्योगिक स्वचालन, हेवी इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम सहित प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट और गुजरात में उपलब्ध अवसरों को लेकर युवा उद्यमियों के साथ राउंडटेबल संवाद भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। इन संवादों में निवेश के अवसरों, विस्तार योजनाओं और रणनीतिक साझेदारियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही, गुजरात के मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, निवेशक-अनुकूल नीतियों तथा सतत एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास के अगले चरण को गति देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा।
Post a Comment