सेल्सफोर्स के एकीकृत प्लेटफॉर्म के आधार पर इंडियाफर्स्ट लाइफ अब महत्वपूर्ण कार्यों में एआई एजेंट्स का उपयोग कर रही है। इससे काम की गति बढ़ाने, कार्यों में निरंतरता बनाए रखने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी।
मुंबई। सेल्सफोर्स, एजेंटिक सीआरएम कंपनी, ने घोषणा की कि बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी, इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने पूरे व्यवसाय में एआई परिवर्तन को गति देने के लिए सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स का चयन किया है। इंडियाफर्स्ट लाइफ महत्वपूर्ण कार्यों में भरोसेमंद एआई एजेंट्स का उपयोग करेगी। इससे बिक्री की गति बढ़ाने, संचालन को सरल बनाने और बड़े पैमाने पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल इंडियाफर्स्ट लाइफ के एकीकृत सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहक प्राप्त करने से लेकर बीमा दावे की प्रक्रिया पूरी होने तक, पूरे बीमा सफर को सपोर्ट करता है। सेल्सफोर्स के साथ इंडियाफर्स्ट लाइफ के सहयोग का यह अगला चरण है। इससे अधिक बुद्धिमान और ग्राहक-केंद्रित जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करने के कंपनी के उद्देश्य को और मजबूती मिलेगी।
2009 में स्थापित इंडियाफर्स्ट लाइफ वर्तमान में भारत के 90% से अधिक पिनकोड में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है और अपने वितरण नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। इन उद्देश्यों को समर्थन देने के लिए कंपनी अपने व्यवसाय के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एजेंटफोर्स का उपयोग करेगी। इनमें नए बीमा प्रस्तावों का मूल्यांकन, ग्राहक सेवा और बीमा दावों की प्रक्रिया शामिल हैं।
· नए बीमा प्रस्तावों का मूल्यांकन: एआई एजेंट्स अंडरराइटिंग के नियमों के अनुसार केवाईसी, वित्तीय और चिकित्सा दस्तावेजों की जांच करेंगे। वे किसी भी विसंगति की पहचान करेंगे, जोखिम का आकलन करेंगे और सही निर्णय लेने में सहायता करेंगे। इससे पॉलिसी जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी। साथ ही, कार्यों में निरंतरता, नियमों का अनुपालन और दस्तावेजों की जांच अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
· ग्राहक सेवा: एआई एजेंट्स ग्राहकों से प्राप्त शिकायतों और अनुरोधों का वर्गीकरण करेंगे, ग्राहकों के मूड और भावनाओं को समझेंगे तथा नियमों के अनुसार उचित जवाब तैयार करेंगे। इससे ग्राहकों के सवालों का जवाब देने में लगने वाला समय कम होगा और कर्मचारी अधिक जटिल ग्राहक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
· क्लेम प्रक्रिया: माइक्रो इंश्योरेंस और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से संबंधित दावों के लिए एआई एजेंट्स दस्तावेजों की जांच करेंगे, यह पता लगाएंगे कि कौन-सी जानकारी या दस्तावेज अधूरे हैं और आवश्यक मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित टीम के पास भेजेंगे। इससे क्लेम प्रक्रिया तेज होगी और ग्राहकों को समय पर सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
एजेंटफोर्स का कार्यान्वयन इंडियाफर्स्ट लाइफ के संचालन में पहले से उपयोग की जा रही सेल्सफोर्स-आधारित प्रौद्योगिकी व्यवस्था पर आधारित है। सेल्सफोर्स का एजेंटफोर्स फाइनेंशियल सर्विस जीवन बीमा कंपनी के ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। इससे बिक्री टीम, वितरकों और ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों को ग्राहकों की जानकारी एक ही स्थान पर देखने की सुविधा मिलती है। बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट की मदद से नए बीमा कारोबार, बीमा प्रस्तावों के मूल्यांकन, ग्राहक सेवा और क्लेम जैसी प्रक्रियाओं में काम करने के तरीकों को एकरूप बनाया जाता है। म्यूलसॉफ्ट के माध्यम से इंडियाफर्स्ट लाइफ के अपने यूनिफाई सेल्स सुपर ऐप और सेल्सफोर्स के बीच रियल-टाइम में जानकारी का आदान-प्रदान होता है। इसके साथ ही, एनालिटिक्स और ऑपरेशनल डैशबोर्ड के उपयोग से सूचनाओं का सुचारू प्रवाह, कामकाज पर स्पष्ट निगरानी और डेटा के आधार पर बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
रुषभ गांधी, प्रबंध निदेशक और सीईओ, इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “सेल्सफोर्स के साथ इंडियाफर्स्ट लाइफ की डिजिटल परिवर्तन की यात्रा ने बिक्री प्रक्रिया में सुधार किया है और पूरे सफर में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया है। एजेंटफोर्स के माध्यम से हम इस मजबूत आधार को आगे बढ़ा रहे हैं और महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रक्रियाओं में एआई एजेंट्स का उपयोग करके काम को और तेज करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे हमारी टीम को ग्राहकों के साथ अधिक बेहतर और सार्थक संवाद करने के साथ-साथ उन कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जहां मानवीय निर्णय महत्वपूर्ण है। प्रौद्योगिकी के साथ विश्वास बनाए रखते हुए और संगठन में जिम्मेदारी के साथ नई तकनीक का उपयोग करते हुए, इंडियाफर्स्ट लाइफ अपनी #ग्राहक प्रथम प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।”
अरुंधती भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट और सीईओ, सेल्सफोर्स – साउथ एशिया, ने कहा, “इंडियाफर्स्ट लाइफ यह दर्शा रही है कि एक मजबूत डिजिटल व्यवस्था के आधार पर एआई एजेंट्स का उपयोग करके व्यवसाय को किस तरह अधिक सक्षम बनाया जा सकता है। पहले से एकीकृत सेल्सफोर्स व्यवस्था में एजेंटफोर्स का विस्तार करने से कंपनी महत्वपूर्ण कार्यों में भरोसेमंद एआई का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकती है। हालांकि, जिन निर्णयों में मानवीय सोच, संवेदनशीलता और विवेक की आवश्यकता होती है, उनमें इंसानों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी। कंपनी अत्याधुनिक एआई तकनीक की मदद से बीमा सेवाएं प्रदान करने के अपने तरीके को बदल रही है और इस यात्रा में इंडियाफर्स्ट लाइफ के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करते हुए हमें खुशी हो रही है।”
इस विस्तारित सहयोग से इंडियाफर्स्ट लाइफ को संचालन को अधिक तेज और लचीला बनाने, ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने और बीमा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में एआई के उपयोग को बढ़ाते हुए नए एवं अभिनव प्रयास जारी रखने में मदद मिलेगी।
* सेल्सफोर्स ही एआई तंत्रज्ञान आणि सुविधांच्या मदती से कार्य करने वाली अग्रणी #1 सीआरएम कंपनी है।
Post a Comment