मुंबई। स्मार्टफोन तकनीक में नवाचार का नेतृत्व करते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी 8वीं पीढ़ी की फ्लैगशिप गैलेक्सी Z सीरीज़—गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी Z फोल्ड8 और गैलेक्सी Z फ्लिप8 के माध्यम से फोल्डेबल तकनीक में एक नया पैमाना तय किया है। सात पीढ़ियों के अनुभव और दुनियाभर के उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर निर्मित ये डिवाइसेस पतले डिज़ाइन, मजबूती और उत्कृष्ट प्रदर्शन का बेजोड़ संगम पेश करते हैं।
इस सफल लॉन्च पर बात करते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाईल आरएंडडी ऑफिस - हार्डवेयर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संगहून मून ने कहा, "शुरुआत से ही हमने फोल्डेबल डिवाइसेस को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के तरीके को नया रूप देने के अवसर के रूप में देखा है। सात पीढ़ियों के सफर में हमने यह समझा है कि लोग अपने डिवाइसेस को कैसे खोलते हैं, साथ रखते हैं और उन पर भरोसा करते हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सैमसंग की इंजीनियरिंग फिलॉसफी पूरे "कनेक्टेड सिस्टम" पर आधारित है, जहाँ डिस्प्ले, हिंज, बैटरी और थर्मल आर्किटेक्चर एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम करते हैं।
सैमसंग की इस नई गैलेक्सी Z सीरीज़ में कई बेहतरीन और प्रगत तकनीकें दी गई हैं। इसमें फ्लेक्स टाइटेनियम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम प्लेट और सटीक लैटिस स्ट्रक्चर के ज़रिए डिस्प्ले सपोर्ट को काफी मजबूत बनाया गया है। इससे डिस्प्ले मॉड्यूल की मोटाई 10% तक कम हुई है, स्क्रीन की क्रीज घटी है और डिस्प्ले अधिक फ्लैट व इमर्सिव बनी है।
पावर और परफॉर्मेंस के मामले में, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा में उच्च एनर्जी डेंसिटी वाली 5,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी दी गई है, जो ड्यूल-पाथ चार्जिंग और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है; इससे यह फोन महज 30 मिनट में 67% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, फोन की बेजोड़ मजबूती सुनिश्चित करने के लिए इसे वास्तविक जीवन की चुनौतियों—जैसे गिरने, दबाव, नमी, धूल और बार-बार फोल्ड होने की स्थितियों के आधार पर 100 से अधिक कठोर विश्वसनीयता परीक्षणों (Reliability Tests) से गुजारा गया है। कुल मिलाकर, सैमसंग की यह नवीनतम सीरीज़ उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण और टिकाऊपन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की अग्रणी स्थिति को और मजबूत करती है।
Post a Comment