Thursday, 13 August 2026

अपने जन्मदिवस पर दिंडोशी के युवा समाजसेवी गौरीशंकर चौबे ने पेश की मानवता की मिसाल

मुंबई। मलाड में दिंडोशी विधानसभा के प्रखर समाजसेवी एवं युवा उद्योगपति श्री गौरीशंकर चौबे ने अपने 40वें जन्मदिवस को भव्य उत्सव के बजाय सेवा, संवेदना और मानवता को समर्पित कर एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

मलाड पूर्व के शिवाजी नगर स्थित जिजामाता स्कूल में आयोजित सेवा दिवस के अवसर पर 40 बच्चों की स्कूल फीस में सहायता, 40 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, 40 बच्चों को स्कूल बैग तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय श्री चौबे समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की सहायता करते रहे हैं। उनका संदेश स्पष्ट है कि जन्मदिन की खुशी तब और खास हो जाती है, जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।

श्री चौबे के आगमन पर ढोल-ताशा, लेज़िम एवं महिला टीम द्वारा पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच पर पूजा-पाठ और शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

40वें जन्मदिवस पर सेवा का यह संकल्प दिंडोशी में सामाजिक सरोकार, संवेदना और मानवता की एक नई पहचान बनकर सामने आया।

No comments:

Post a Comment