मुंबई। भारतीय फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान में आयोजित भव्य समारोह में इस वर्ष का “लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026” लातूर के लोकप्रिय पूर्व सांसद, संसदरत्न, प्रोफेसर, विधिज्ञ एवं बहुआयामी व्यक्तित्व डॉ. सुनील बळीराम गायकवाड को प्रदान किया गया।
मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में कृष्णा चौहाण फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भजन सम्राट अनुप जलोटा और प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन के करकमलों से डॉ. गायकवाड को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. सुनील बळीराम गायकवाड ने राजनीति, शिक्षा और समाजसेवा के साथ-साथ फिल्म क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे लातूर के पूर्व सांसद होने के साथ-साथ फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। एक सफल फिल्म निर्माता और अभिनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म आज़ाद भारत के सह-निर्माता के रूप में फिल्म निर्माण क्षेत्र में नई शुरुआत की है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल, उद्योगपति आदित्य सिंघानिया, तथा कार्यक्रम के आयोजक डॉ कृष्णा चौहाण सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक उद्बोधनों ने समां बांध दिया।
डॉ. गायकवाड को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने पर लातूर सहित पूरे महाराष्ट्र में उनके प्रति शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके इस उपलब्धि से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणा का संचार हो रहा है और भविष्य में भी उनके योगदान से नई ऊंचाइयों की अपेक्षा की जा रही है।
Post a Comment