0
मुंबई। दुनिया के 12वें सबसे बड़े टाइल निर्माता और भारत में टाइल्स, बाथवेयर, होम एंड बिल्डिंग सॉल्युशन्स के जाने-माने नाम सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड ने नए लोगो के साथ अपने ब्रांड को नई पहचान दी है। होम एवं बिल्डिंग सॉल्युशन्स के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में यह ब्रांड की विकास यात्रा में एक अहम कदम है।

यह नई पहचान पिछले पांच दशकों के दौरान सोमानी के बदलाव पर रोशनी डालती है, जो एक टाइल निर्माता से बढ़कर ऐसे ब्रैंड के रूप में उभरा है कि नए ज़माने की जीवनशैली को आकार दे रहा है। यह नया लोगो कंपनी के बढ़ते पोर्टफोलियो के अनुरूप 'कम्प्लीट होम सॉल्युशन्स प्रोवाइडर' के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत करता है।

लॉन्च के अवसर पर सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अभिषेक सोमानी ने कहा, "यह नई पहचान हमारी 55 सालों की यात्रा में एक अहम मोड़ है। यह इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी एवं उपभोक्ता उन्मुख प्रयासों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पिछले दशकों के दौरान हमारे द्वारा बनाए गए भरोसे, क्षमता और पैमाने को आगे बढ़ाती है और साथ ही भविष्य के लिए हमें स्पष्ट दिशा भी देती है।’’

इस नई पहचान में सबसे ज़्यादा मायने रखता है नए डिज़ाइन का लोगो, जिसमें सोच-समझ कर बनाए गए कर्व आधुनिक स्पेसेज़ की सहजता को दर्शाते हैं। यह लोगो पुराने ढांचे से आगे बढ़कर अधिक सहज लगता है, साथ ही पुरानी पहचान से जुड़ाव भी बनाए रखता है।

रंगों की बात करें तो कलर पैलेट इस बदलाव को और खास बना देता है। गहरा लाल रंग ऊर्जा एवं विस्तार का प्रतीक है, वहीं गहरे नीले रंग में तीर का निशान दिशा, प्रगति एवं आगे बढ़ने का प्रतीक है। ये सब मिलकर  आत्मविश्वास से भरी आधुनिक विज़ुअल भाषा का निर्माण करते हैं।

इस नई पहचान में SOMANY के नाम का हर अक्षर भी ब्रांड के कोर मूल्यों- Scale, Originality, Momentum, Assurance, New Horizons, Young की अभिव्यक्ति करता है। ये सभी मूल्य ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भविष्य के अनुकूल सोच को दिखाते हैं।

ब्रांड की यह नई पहचान रिटेल, पैकेजिंग, कम्युनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल इंटरफ़ेस, सभी जगह नज़र आएगी। साथ ही यह आर्कीटेक्ट्स और डिज़ाइनरों के साथ ब्रांड के जुड़ाव को भी और मज़बूत बनाएगी।

Post a Comment

 
Top