0
अनिल राजपूत एवं गीता विश्वकर्मा निर्वाचित, उन्हें गौरीशंकर चौबे ने दी बधाई

मुंबई। मलाड पूर्व स्थित कुरार विलेज, भीम नगर के नूतन विद्यालय में रविवार को द्वारिकामाई चैरिटी संस्था का वार्षिक चुनाव 2026 उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
दिंडोशी विधानसभा अध्यक्ष पद पर  अनिल राजपूत एवं महिला अध्यक्षा पद पर गीता विश्वकर्मा निर्वाचित हुए।

यह चुनाव मुंबई टीम के नेतृत्व में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने स्वयं उपस्थित रहकर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संदेश दिया।

Post a Comment

 
Top