0
मुंबई। भारत की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी, किआ इंडिया ने घोषणा की है कि सेल्टोस ने भारत में 2019 में अपने लॉन्‍च के बाद से अब तक कुल 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि सेल्टोस लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है और यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे स्थिर प्रदर्शन करने वाली कार है।

शुरुआत से ही सेल्टोस ने बाजार में एक मजबूत पहचान बनाई। इसमें वैश्विक स्तर का आकर्षक डिजाइन, पेट्रोल और डीजल दोनों में कई पावरट्रेन विकल्प, सभी फ्यूल टाइप में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर फिनिश जैसी खासियतें शामिल थीं। उस समय जब यह सेगमेंट ज्यादातर सिर्फ उपयोगिता पर फोकस करता था, तब सेल्टोस ने केबिन के अंदर बेहतर अनुभव, टेक्नोलॉजी और दिखने में शानदार लुक पर ज्यादा जोर दिया।

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी ने इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। समय-समय पर किए गए अपडेट्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज जोड़े गए। टॉप वेरिएंट्स से अब भी 29% बिक्री आ रही है, जो बताता है कि ग्राहक अब ज्यादा सुरक्षा, आराम और डिजिटल फीचर्स वाली कारें पसंद कर रहे हैं। वहीं, एंट्री और मिड-लेवल वेरिएंट्स की लगातार मांग सेल्टोस के संतुलित मूल्य-प्रस्ताव को दिखाती है।

सेल्टोस ने अपनी प्राइस रेंज में ऐसी सुविधाएं दीं जो आमतौर पर उच्‍च सेगमेंट की कारों में मिलती हैं। इससे हैचबैक, सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को बिना बड़ी कार में जाने के प्रीमियम अनुभव मिला। इसके विभिन्न वेरिएंट्स ने बजट पर ध्यान देने वाले और फीचर्स चाहने वाले दोनों तरह के ग्राहकों के लिए इसे उपयुक्त बनाया।

इस उपलब्धि पर अपनी बात रखते हुए, किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर सुनहैक पार्क ने कहा, “6 लाख गाडि़यों की बिक्री का आंकड़ा पार करना यह दर्शाता है कि ग्राहक डिजाइन, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में मजबूत फीचर्स देने वाली कार को पसंद कर रहे हैं। लॉन्च के समय सेल्टोस ने मिड- एसयूवी सेगमेंट में नई उम्मीदें जगाईं, क्योंकि इसमें ऐसी फीचर्स और कॉन्फिगरेशन्स दी गईं जो तब आम नहीं थीं। सभी वेरिएंट्स में लगातार मांग, खासकर टॉप ट्रिम्स की मजबूत डिमांड, ग्राहकों के एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी में बढ़ते भरोसे को दिखाती है।”

नई पीढ़ी की सेल्टोस इस मजबूत विरासत और ग्राहकों के व्यापक भरोसे पर आगे बढ़ रही है। यह किआ के मुख्य प्रोडक्ट पिलर्स - बड़े पैमाने पर मौजूदगी, बोल्ड डिजाइन, और प्रगतिशील सुरक्षा एवं टेक्नोलॉजी - को और मजबूत करती है। सेगमेंट-लीडिंग लंबाई 4,460 mm, बढ़ी हुई चौड़ाई 1,830 mm और लंबा व्हीलबेस 2,690 mm के साथ यह बेजोड़ इंटीरियर स्पेस और रोड प्रेजेंस देती है। नई सेल्टोस बिना समझौता किए कम्फर्ट, बड़ा डिजिटल इंटरफेस, अपग्रेडेड ADAS सूट और बेहतर सेफ्टी आर्किटेक्चर प्रदान करती है। केबिन की रिफाइनमेंट और फीचर्स के इंटीग्रेशन में सुधार से रोजमर्रा का इस्तेमाल और भी आसान हो गया है, जबकि ग्राहकों को पसंद आने वाले कई पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प इसमें बरकरार हैं।

किआ इंडिया जैसे-जैसे विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है, सेल्टोस एक स्पष्ट और बहुआयामी 'वैल्यू प्रपोजिशन' (बेहतरीन वैल्यू) पेश कर कंपनी की मिड- एसयूवी रणनीति का मुख्य आधार बनी हुई है। 6 लाख बिक्री का यह पड़ाव ग्राहकों की निरंतर स्वीकार्यता का प्रमाण है। वहीं, इसका अपडेटेड मॉडल उन मौजूदा और नए ग्राहकों के बीच नई मांग पैदा करने के लिए तैयार है, जो एक व्यावहारिक होने के साथ-साथ प्रीमियम और आधुनिक एसयूवी की तलाश में हैं।

Post a Comment

 
Top