Thursday, 19 February 2026

एजीआई के तीन दिवसीय बोरीवली डिज़ाइन फेयर 2026 का उद्घाटन विधायक संजय उपाध्याय के हाथों हुआ

मुंबई। आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित और टाइटल स्पॉन्सर सुमित ग्रुप के सहयोग से होने वाला बोरीवली डिज़ाइन फेयर (बीडीएफ) 2026 का शुभारंभ एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। यह आयोजन आदित्य कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, बोरीवली पश्चिम, मुंबई में किया गया।
 
फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन विधायक संजय उपाध्याय ने किया। साथ ही शैक्षणिक दिग्‍गज, उद्योग प्रतिनिधि और समुदाय के सदस्य शामिल थे। इस उद्घाटन समारोह के साथ डिज़ाइन, नवाचार, संस्कृति, नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी के तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें छात्रों, पेशेवरों और स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली‍।
 
पहले दिन में रचनात्मकता, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से भरी गतिविधियों का लाइनअप था। डिज़ाइन थिंकिंग चैलेंज और मॉक स्टॉक सिमुलेशन ने नवाचार और रणनीतिक सोच के लिए माहौल तैयार किया, जबकि बिजनेस आइडियाज प्लेटफॉर्म ने युवा उद्यमियों को विशेषज्ञ दर्शकों के सामने आइडियाज़ प्रस्तुत करने का अवसर दिया। इसके अलावा, ई-स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक प्रदर्शन ने कैंपस में खूब उत्साह भर दिया और इसमें कई छात्रों ने हिस्सा लिया।
 
दिन का सबसे बड़ा आकर्षण बीडीएफ के तहत होने वाले रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। इनमें संगीत, नृत्‍य, फैशन शो, नाटक और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए बहुत सारी रचनात्मकता और युवाओं का जोश दिखा। साथ ही, सामाजिक कामों के तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आँखों की जांच के कैंप भी लगाए गए। एनजीओ से जुड़े कार्यक्रम और बुजुर्गों के लिए गतिविधियाँ भी शुरू हुईं। इससे उत्सव की सामाजिक जिम्मेदारी और सबको साथ लेकर चलने की भावना और मजबूत हुई।
 
इस अवसर पर, आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “बोरीवली डिज़ाइन फेयर हमारी उस सोच को दर्शाता है जिसमें रचनात्मकता, नवाचार और समुदाय एक साथ आते हैं। पहले दिन मिली शानदार प्रतिक्रिया ने आने वाले दिनों के लिए मजबूत आधार तैयार किया।
 
पहले दिन कई लोगों ने इसमें हिस्‍सा लिया और खूब जोश-खरोश रहा। इनमें शामिल रहा - इनोवेशन समिट, रंगरेज़ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेहद प्रतीक्षित सीएक्सओ मीट। दो दिन में नए-नए आइडिया, ढेर सारी क्रिएटिविटी और लोगों का साथ मिलकर काम करने का मजेदार मेलजोल दिखा।

No comments:

Post a Comment