मुंबई। मुंबई की शैक्षणिक और नागरिक समुदाय के लिए यह एक गर्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण रहा, जब वलनाई–मिठ चौकी मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर “अथर्व यूनिवर्सिटी – वलनाई मेट्रो स्टेशन” रखा गया और उसका उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस नामकरण समारोह का उद्घाटन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अथर्वा यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति सुनील राणे तथा अथर्वा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा राणे प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम मेट्रो स्टेशन परिसर, मलाड (पश्चिम) में आयोजित किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापकगण, प्रशासनिक कर्मचारी, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
पीयूष गोयल ने कहा कि यह स्टेशन अब शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान का प्रतीक बन गया है। अथर्वा यूनिवर्सिटी ने एक प्रभावशाली विरासत रची है, और आज का यह उद्घाटन उसी का सम्मान है।
सुनील राणे ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल यूनिवर्सिटी की यात्रा और मुंबई के शैक्षणिक तथा सामाजिक जीवन में उसकी बढ़ती भूमिका का परिचायक है। यह सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि यह हमारे मूल्यों, समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है।
कार्यक्रम में नए स्टेशन साइनबोर्ड का अनावरण, मीडिया इंटरएक्शन और छात्रों की गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। मुंबई में यह गिने-चुने अवसरों में से एक है जब किसी निजी यूनिवर्सिटी के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नामकरण हुआ है, जो शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
अथर्वा यूनिवर्सिटी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में सहयोग देने वाले मुंबई मेट्रो प्रशासन, सरकारी प्रतिनिधियों और सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Post a Comment