मुंबई। ग्लैमर सिटी में कराओके डे के अवसर पर ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स और हार्मनी हेवन ने मेगा ग़ज़ल सिंगिंग कॉन्टेस्ट का ऑडिशन फनकार स्टूडियो में आयोजित किया। कराओके और ऊटपटांग शोरगुल गीतों के दौर में ग़ज़ल को पुनः आगे लाने के इरादे से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने नीतू सिंह के साथ मिलकर इस शो का आयोजन किया है। इस शो का उद्देश्य कराओके सिंगर को ट्रेंड कर लाइव शो तक ले जाना भी है। इस शो की घोषणा वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन हुई थी।
ग़ज़ल किंग एंड क्वीन के इस ऑडिशन में 10 लोग फाइनल राउंड में चले गए हैं। इस ऑडिशन के जज जाने माने गीतकार सुधाकर शर्मा थे, जो कि हजारों गीत लिख चुके हैं और 187 गीत तो चुनरी पर ही लिख चुके है, जिसकी वजह से लोग इन्हें चुनरी गीतकार भी कहते हैं। ये सारेगमा रियल्टी शो के जूरी सदस्य भी रहे हैं। इन दिनों ये अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट रामचरित मानस पर काम कर रहे हैं, जिसके मुख्य गायक अमित कुमार और संगीतकार सतीश देहरा हैं। सुधाकर ने गायकों के शब्दों पर ध्यान देते हुए उन्हें सही उच्चारण की सलाह दी। इनके साथ गायिका राजालक्ष्मी भी जज के रूप में उपस्थित थी इन्होंने गंधर्व महाविद्यालय से शास्त्रीय संगीत में डिग्री प्राप्त की और देश विदेश में शोज करती हैं। कुछ एलबम भी इनके रिलीज हुए हैं। इनके साथ गायिका रचना चोपड़ा भी विशेष रूप से पहुंची जो स्टेज पर धमाल करती है। ये पिछले 16 वर्षों से कुमार सानू के साथ देश विदेश में शो करती है। इनके साथ ही स्टेज की दुनिया के स्टार गायक अतुल श्रीवास्तव भी जज के रूप में उपस्थित थे। जजों ने सभी गायकों को सुना और अपने सुझाव देते हुए उम्दा 10 गायकों को फाइनल के लिए चुना। इस अवसर पर देश की सुप्रसिद्ध क्लासिकल गायिका पद्मश्री सोमा घोष भी उपस्थित हुईं और उन्होंने प्रतिभागियों को गायिकी के कई टिप्स देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी, साथ ही उनकी नई ग़ज़ल यादों के साये को इस कार्यक्रम में रिलीज किया गया। जिसे पद्मश्री मुमताज मिर्जा ने लिखा है।
इनके साथ गायक संगीतकार सतीश देहरा भी पहुंचे।
इस मौके पर रचना चोपड़ा ने गायकों को उनकी खामियां बताते हुए उन्हें रियाज करने की सलाह दी। यहां रचना ने अपने नए रिलीज हुए भजन मेरे भोलेनाथ के बारे में भी बताया। अंत में सभी सेलिब्रिटीज ने आयोजक नीतू सिंह और देवेंद्र खन्ना को इस ग़ज़ल शो के लिए बधाई दी। इस शो की मुख्य सहायक वंदना असवानी ने इस शो को कामयाब करने में पूरा सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही इस शो को सहयोग करने बैंगलोर के दो गज़लकार दत्ता शास्त्री और किशन डालमिया भी विशेष रुप से पहुंचने वाले हैं। उस शो को जाने माने गायक विशाल रसकार भी सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सैंडलवुड एक्टर कमल घिमिरे भी इस शो को सहयोग दे रहे हैं। शो के शुभचिंतकों की सूची में समाजसेविका सुंदरी ठाकुर, दिलीप सोनी, अमरदासन नायर, प्रदीप कात्यायन, रजनीकांत भट्ट, अरविंद कोठारी का नाम प्रमुख है।
Post a Comment