मुम्बई। दीवाली का त्योहार करीब हैं ऐसे में पैनोरामा म्यूजिक ने पैनोरामा म्यूजिक स्पिरिचुअल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। यह रिकॉर्ड लेबल श्रोताओं को भावविभोर करने के लिए तैयार है। इस म्यूज़िक सूची में मंत्र, स्तोत्र, श्लोक, भजन, स्तुति, आरती और पवित्र ग्रंथ शामिल हैं। यह लेबल भक्ति गीतों के विशाल भंडार के साथ भारत की दिव्य परंपरा के आधार पर ध्यान मंत्रों के माध्यम से आंतरिक आत्म संतुष्टि प्रदान करेगा। गणपति राजा, राधा तारो श्याम पुकारे और दे चुकी दिल की सफलता के बाद, इस लेबल का अहम ध्येय है विविध संगीत को सामने लाना।
इसकी नई शाखा, पैनोरामा म्यूज़िक स्प्रिचुअल श्रोताओं को संगीत के माध्यम से देवत्व की खोज में ले जाने का इरादा रखती है। इसके द्वारा रमणीय रचनाओं में पवित्र ग्रंथों के मनको और एक तल्लीन वातावरण तैयार किया जाएगा जो भक्तों को देवताओं से जोड़ेगा। दिव्य संगीत माध्यम से, पैनोरामा म्यूजिक स्पिरिचुअल न केवल देवताओं, बल्कि हमारी संस्कृति और त्योहारों को भी सेलिब्रेट करने की उम्मीद करता है।
पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और चेयरमैन कुमार मंगत पाठक कहते हैं, पैनोरामा म्यूजिक स्पिरिचुअल के लॉन्च के साथ हम श्रोताओं को दीवाली की शुरुआत की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है और हम इसे उन लोगों की प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ मनाना चाहते हैं जिन्होंने हमारे संगीत को पसंद किया है।
पैनोरामा म्यूजिक के सीईओ राजेश मेनन कहते हैं," पैनोरामा म्यूजिक स्पिरिचुअल के लॉन्च के साथ इस नई यात्रा की शुरुआत करने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। भारत की संस्कृति पूरी तरह आध्यात्मिकता में निहित है और हमे खुशी है कि हम एक ऐसा यूट्यूब चैनल लेकर आ रहे हैं जो इस आध्यात्मिकता को पूरी तरह कैप्चर करेगा। हम अपने सभी श्रोताओं के लिए समृद्धि और खुशी की कामना करते हैं।"
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.