Sunday, 11 July 2021

अवनीश सिंह ने दिव्यांगों को खाद्य सामग्री बांटकर मनाया अपना जन्मदिन


मुम्बई। 'प्रवाह' संस्था के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जोगेश्वरी पश्चिम स्थित मंचरजी नौरोजी बनाजी अंध उद्योगगृह में निवासरत दिव्यांगजनों को भोजन सामग्री व अनुदान भेंट किया गया। उसी अवसर पर अवनीश सिंह ने अंध विद्यार्थियों से बातें किए तथा उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए, सतत प्रयास करते रहना चाहिए।

श्री सिंह ने एमएनबी के कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि 'प्रवाह' भुवाल सिंह चैरीटेबल संस्था आगे भी इस तरह के कार्यों में तत्पर व अग्रणी रहेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, 'प्रवाह' उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

आपको बता दें कि प्रवाह संस्था समय समय सामाजिक कार्य करती रहती है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में संस्था ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए हजारों जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराया है।

No comments:

Post a Comment