Thursday, 27 September 2018

रणबीर और रणवीर चौथे ब्राइट अवार्ड शो के आकर्षण





बॉलीवुड के युवा स्टार रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों की  फिल्में संजू और पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर गज़ब का प्रदर्शन किया है । ये दोनों पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए हैं ।
बीती रात ब्राइट आउटडोर कंपनी के संचालक योगेश लखानी ने चौथे ब्राइट अवार्ड शो का आयोजन वर्ली स्थित एन एस सी आई डोम में किया था और उसी अवसर उन्होंने अपना शानदार जन्मदिवस भी मनाया ।
उसी अवसर पर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर योगेश को बधाई देने पहुंचे साथ ही उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुछ लोगों को ब्राइट अवार्ड देकर सम्मानित किया ।
अवार्ड शो में इन दोनों चहेते कलाकारों के अलावा रितेश देशमुख , शरमन जोशी , रागिनी खन्ना , पूनम पांडे , राखी सावंत , राजू श्रीवास्तव जैसे चिर परिचित कलाकार भी उपस्थित रहे ।
इस बार चौथे ब्राइट अवार्ड शो को भव्य पैमाने पर आयोजन के लिए  लखानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी । कार्यक्रम में समाजसेवी , राजनेता और व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे ।
कार्यक्रम का संचालन कर आर जे अनमोल ने अपनी बुलंद आवाज़ से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया ।

- संतोष साहू
फ़ोटो - कोरिल राजेश कुमार







No comments:

Post a Comment