Monday, 28 May 2018

हिंदुहृदय सम्राट बाल ठाकरे अस्पताल में मनाया जाएगा तम्बाकू विरोधी दिवस

Image result for anti tobacco day


.


मि.प. संवाददाता/मुंबई

मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व में स्थित हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में गुरूवार दिनांक ३१ मई २०१८ को सुबह १०.३० बजे तंबाकु विरोधी दिवस मनाया जाएगा। जिसमें प्रमुख अतिथी के रूप में महाराष्ट्र के उच्चतंत्र शिक्षा एवं गृहनिर्माण राज्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। 

शिवसेना उत्तरभारतीय मंच के अध्यक्ष कैलाशनाथ पाठक ने मिशन पत्रकारिता को जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार दिनांक ३१ मई २०१८ को विश्व तंबाकु विरोधी दिवस के अवसर पर हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में तंबाकु से होनेवाले नुकसान के बारे में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के विभिन्न अस्पताल के बडे डॉक्टर इस कार्यक्रम में अपना वक्तव्य देंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी के रूप में महाराष्ट्र के उच्चतंत्र शिक्षा एवं गृहनिर्माण राज्यमंत्री श्री रवींद्र वायकर उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment