Monday, 23 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम विजेता चिराग शेट्टी गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सम्मानित

गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब ने अपने मेंबर चिराग शेट्टी को कामनवेल्थ गेम्स २०१८ में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने के लिए सम्मानित किया। इस क्लब में इंडोर और आउटडोर के सभी गेम हैं। निगम अनिल भाई पटेल ऑनरेबल जनरल सेक्रेटरी ने कहा की चिराग़ का जन्म इस क्लब के शुरू  होने के समय हुआ था। आज हमें और हमारे क्लब के सारे मेंबर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं क्यूंकि हमारे क्लब में खेलनेवाला चिराग़ कामनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट २०१८ में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर आया। इस सम्मान समारोह में विधायक असलम शेख ,अमी घई शाह ,सुनील सिंघानिया ( प्रेसिडेंट  गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब ) ,चिराग़ के माता पिता ,उदय पवार
बैडमिंटन कोच आये और सभी ने चिराग़ को बधाई देकर आशीर्वाद दिया। 

No comments:

Post a Comment